FRCT Delhi NCR

सदस्यता एवं सहयोग योजना

आपसी सहकारिता से बेटी विवाह शगुन (₹10 लाख तक) व आकस्मिक निधन सहयोग (₹25 लाख तक)। समाज के हर वर्ग के लिए सदस्यता — आयु 18 से 60 वर्ष; सदस्य 65 वर्ष तक बने रह सकते हैं। वार्षिक शुल्क ₹100।

हमारा मिशन

First Response Care Team ( FRCT Delhi NCR) की स्थापना सामाजिक समरसता, बंधुत्त्व एवं सहयोग की भावना से प्रेरित होकर सेवा परमो धर्म: के लक्ष्य को सर्वोपरि रखते हुए की है। FRCT Delhi जाति, धर्म, पंथ, मज़हब के बंधन से ऊपर उठकर 18 वर्ष से 65 वर्ष की उम्र तक के सर्व समाज के सहयोग के लिए नि:स्वार्थ भाव से कार्य करती है।

हमारा विजन

अगले 2 माह में 10,000 व अगले 12 माह में 1,00,000 सदस्यता का लक्ष्य। जब हर सदस्य अपने परिचितों को योजना से जोड़े तो सदस्य संख्या तेज़ी से बढ़े — लाभ लेने वाले के लिए दूसरों को जोड़ना भी कर्तव्य हो। ऐसा समाज जहाँ परस्पर सहयोग से हर परिवार को समय पर सहारा मिले।

Core Values

हमारे मूल सिद्धांत

ये वे मूल्य हैं जो FRCT Delhi NCR के हर कार्य का आधार हैं।

पारदर्शिता (Transparency)

हर लेन-देन और निर्णय पूरी तरह पारदर्शी। हर सदस्य को पूरी जानकारी मिलती है।

पारस्परिक विश्वास (Mutual Trust)

सदस्यों के बीच अटूट विश्वास और आपसी सहयोग की भावना हमारी नींव है।

नि:स्वार्थ सेवा (Selfless Service)

किसी भी व्यक्तिगत लाभ के बिना — केवल समाज की भलाई के लिए समर्पित।

समानता (Equality)

जाति, धर्म, पंथ से ऊपर — हर इंसान को समान सहायता और सम्मान।

जवाबदेही (Accountability)

हर पैसे का सदुपयोग और हर कार्य की जवाबदेही — यह हमारा संकल्प है।

सामुदायिक एकता (Unity)

एकजुट होकर काम करने से बड़े से बड़ा बदलाव संभव है — यही हमारी ताकत है।

सदस्यता एवं सहयोग योजना

योजनाओं का विस्तृत विवरण

1. बेटी विवाह शगुन योजना

आपसी सहकारिता के तहत ₹10 लाख तक सहयोग का लक्ष्य। सहयोग राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

2. आकस्मिक निधन सहयोग योजना

आपसी सहकारिता के तहत ₹25 लाख तक सहयोग का लक्ष्य। वैध सदस्य के आकस्मिक एवं दुखद निधन की स्थिति में उसके रजिस्टर्ड नॉमिनी के बैंक खाते में सीधे लाभ पहुँचाने का उद्देश्य।

कौन सदस्यता ले सकता है?

समाज के हर वर्ग के लोग सदस्यता ले सकते हैं:

  • हर धर्म एवं हर जाति के लोग
  • हर व्यवसाय से जुड़े लोग, जैसे: किसान, दुकानदार, पोस्टमैन, ठेकेदार, मजदूर, मिस्त्री, कारपेंटर, सरकारी एवं गैर-सरकारी कर्मचारी, नेता, मुखिया, सरपंच, ग्राम सेवक, छोटे एवं बड़े व्यापारी आदि।

आयु सीमा

18 से 60 वर्ष तक के सभी लोग सदस्यता ले सकते हैं। सदस्य 65 वर्ष की आयु तक सदस्यता में बने रह सकते हैं।

लॉक-इन पीरियड

  • बेटी विवाह योजना हेतु न्यूनतम 2 वर्ष की सदस्यता अनिवार्य।
  • सदस्य के आकस्मिक निधन सहयोग हेतु न्यूनतम 12 माह की सदस्यता अनिवार्य।

विशेष छूट

जो सदस्य अभी जुड़कर सदस्यता लेंगे, उनके लिए लॉक-इन पीरियड में विशेष छूट दी जा सकती है। यह छूट सीमित समय तक रहेगी जिसकी घोषणा संस्थापक मंडल द्वारा की जाएगी।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन — सदस्य ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन — ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन तभी मान्य होगा जब तक उसका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा न हो जाए।

योजनाओं का लाभ लेने के लिए क्या करना होगा?

आवेदन कम से कम 2 महीने पहले करना होगा ताकि संबंधित अधिकारी समय रहते घर जाकर सत्यापन कर सकें।

सत्यापन के दौरान:

  • परिवार का फोटो लिया जाएगा
  • आधार कार्ड की जाँच की जाएगी
  • आवश्यकता पड़ने पर पड़ोसियों से भी जानकारी ली जा सकती है

यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सहयोग राशि सही व्यक्ति तक पहुँच रही है। सत्यापन रिपोर्ट हेड ऑफिस भेजी जाएगी। इसके बाद 10–15 दिनों की अवधि निर्धारित की जाएगी ताकि अन्य सदस्यों से सहयोग की अपील की जा सके और सहयोग राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में पहुँचाई जा सके।

सदस्यता शुल्क

वार्षिक सदस्यता शुल्क: ₹100 — यह शुल्क वर्ष में केवल एक बार लिया जाएगा।

शुल्क का उपयोग — व्यवस्था संचालन, प्रचार-प्रसार, यात्रा व्यय, ट्रस्ट की योजनाओं को दूर-दूर तक पहुँचाने हेतु।

इस शुल्क के बदले कोई आर्थिक लाभ नहीं दिया जाएगा। यह शुल्क केवल परिवार से जुड़ने हेतु होगा।

सहयोग राशि

न्यूनतम सहयोग राशि: ₹100 — यह राशि केवल उस समय ली जाएगी जब:

  • किसी सदस्य की बेटी का विवाह हो, या
  • किसी वैध सदस्य का असमय निधन हो।

विशेष व्यवस्था

यदि एक महीने में 4 शादियाँ होती हैं, तो सदस्य को चारों के लिए अलग-अलग सहयोग नहीं देना होगा। उसे पूरे महीने में केवल एक बार ही सहयोग राशि देनी होगी।

पैसा कहाँ से आता है?

सभी सदस्यों के परस्पर सहयोग से।

  • 1,000 सदस्य जुड़े → ₹1,00,000 सहयोग
  • 2,000 सदस्य जुड़े → ₹2,00,000 सहयोग
  • 3,000 सदस्य जुड़े → ₹3,00,000 सहयोग
  • 5,000 सदस्य जुड़े → ₹5,00,000 सहयोग

यदि हर सदस्य अपने परिचित लोगों को इस योजना से जोड़ता है, तो सदस्य संख्या हजारों से लाखों तक पहुँच सकती है। हर व्यक्ति यदि लाभ लेने के लिए जुड़ता है, तो सहयोग देने वालों को जोड़ना भी उसका कर्तव्य बनता है।

लक्ष्य

  • अगले 2 माह में: 10,000 सदस्यता
  • अगले 12 माह में: 1,00,000 सदस्यता
FRCT Delhi NCR समुदाय

5590+

सदस्य परिवार

₹25 लाख तक

निधन सहयोग लक्ष्य

Join FRCT Delhi NCR
Why Join Us

FRCT Delhi NCR से क्यों जुड़ें?

सदस्यता ₹100, परस्पर सहयोग व पारदर्शी प्रक्रिया — बेटी विवाह व आकस्मिक निधन पर समय पर सहायता।

आकस्मिक निधन पर सहयोग

आपसी सहकारिता से नॉमिनी के खाते में सहयोग — लक्ष्य ₹25 लाख तक। न्यूनतम 12 माह सदस्यता आवश्यक।

बेटी विवाह शगुन

लाभार्थी के खाते में सीधे सहयोग — लक्ष्य ₹10 लाख तक। न्यूनतम 2 वर्ष सदस्यता आवश्यक।

डिजिटल सदस्यता कार्ड

अपना QR-coded डिजिटल ID कार्ड तुरंत प्राप्त करें।

वार्षिक सदस्यता ₹100

वर्ष में एक बार — व्यवस्था, प्रचार व योजना पहुँच हेतु। इसके बदले कोई आर्थिक लाभ नहीं।

अभी जुड़ें
Our Team

Meet Our Leadership

वे लोग जो FRCT Delhi NCR को आगे ले जा रहे हैं।

Mr. Gyan Chand

Mr. Gyan Chand

Founder & Treasurer

Ashis Kumar Soni

Ashis Kumar Soni

Co-Founder & General Secretary

Inderjeet Singh

Inderjeet Singh

Co- Founder & President

Join the Mission

FRCT Delhi NCR परिवार का हिस्सा बनें

वार्षिक सदस्यता शुल्क ₹100 से जुड़ें। ऑनलाइन पंजीकरण पूरा करें; लक्ष्य: 10,000 सदस्य (2 माह) व 1,00,000 सदस्य (12 माह)। 5590+ सदस्य पहले से जुड़ चुके हैं।

अभी सदस्य बनें हमसे संपर्क करें